प्रयागराज,,, कौधियारा ब्लाक मे विद्युत विभाग के पावर हाउस के अवर अभियन्ता को किसानो से अभद्रता करना मंहगा, इसके स्थानान्तरण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के तत्वाधान में मंडल महासचिव के0के0 मिश्रा सभी सहयोगी के सहित 12 सूत्री मॉगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए भुख हड़ताल पर बैठ गए
इसकी जानकारी जैसे ही मंडल के पदाधिकारियों को हुई उन्होने प्रशासन पर दबाव बनाया जिसके उपरान्त विद्युत प्रशासन ने उनकी सारी मॉगों को मानते हुये अवर अभियन्ता का तत्काल स्थानान्तरण कर दिया तब जाकर अनशन समाप्त हुआ
इस अवसर श्याम सूरत पाण्डे को उनके उत्क्रिष्ट सहयोग से प्रभावित होकर मंडलीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से मंडल महामंत्री नियु्क्त कर दिया
इस अवसर पर मंडल संरक्षक फूलचंद्र दुबे, नगर संयोजक दीना नाथ शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रयागराज डा0बी0 सिंह और अन्य सदस्य मौजूद रहे