शक्ति-महिला पुलिस सम्मान समारोह में महिला पुलिस कर्मियो को किया गया सम्मानित


लखनऊ,,, हर वर्ष की तरह सृजन फाउण्डेशन एवं स्वस्थ भारत संवैधानिक भारत द्वारा प्रथम महिला पुलिस नियुक्ति की 109वीं वर्षगाँठ के अवसर पर 12 सितम्बर को शक्ति-महिला पुलिस सम्मान का आयोजन लखनऊ के गोमती नगर मे आयोजित किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता आर0 के0 चतुर्वेदी(पूर्व आई0 जी,उ0 प्र0) ने किया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे बृजलाल (पूर्व पुलिस महानिदेशक, अध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग) रहे। संरक्षक मे पवन सिंह चौहान (चेयरमैन,एस0 आर0 ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स) रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत येशु वर्मा ने गणेश वंदना पर प्रस्तुति देकर किया। इसके साथ ही सृजन झंकार समूह द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी गई। जिसमे विशिष्ट अतिथि के तौर पर संत कुमार (ए सी एम, लखनऊ), हबीबुल हसन (एस पी, ई ओ डब्ल्यू), कुलदीप सिंह (वरिष्ठ साहित्यकार, इंस्पेक्टर राजभवन, लखनऊ), मो. अली साहिल जी(इंस्पेक्टर, 1090), नागेंद्र मिश्रा(एम डी, टीम मीडिया एक्सपर्ट), संतोष श्रीवास्तव (डायरेक्टर, नीलांश ग्रुप), अर्चना सिंह (प्रभारी, 181 आशा ज्योति केंद्र, लखनऊ) रहे।


इन महिला पुलिसकर्मियो को मिला सम्मान
डॉ बीनू सिंह (उपाधीक्षक, बक्शी का तालाब), अमिता सिंह (उपाधीक्षक, उत्तर प्रदेश महिला सम्मान प्रकोष्ठ), श्वेता श्रीवास्तव (उपाधीक्षक, डायल 100), सुनीता सिंह (इंस्पेक्टर, उत्तर प्रदेश महिला सम्मान प्रकोष्ठ), शारदा चौधरी (इंस्पेक्टर, महिला थाना हजरतगंज), प्रभावती सिंह(इंस्पेक्टर LIU), कमला दयाल (सबइंस्पेक्टर, LIU), नीतू सिंह (सब-इंस्पेक्टर गोमतीनगर), निर्मला यादव (सब-इंस्पेक्टर आलमबाग), मालती सिंह (सब-इंस्पेक्टर महिला थाना), पूजा यादव (सब-इंस्पेक्टर गौतमपल्ली), साधना राय (सब-इंस्पेक्टर कैसरबाग), निदा आरसी (सब-इंस्पेक्टर हजरतगंज), गीता सिंह (सब-इंस्पेक्टर हजरतगंज),
चंद्रप्रभा गौतम (सब-इंस्पेक्टर विभूतिखंड), गीता सिंह (सब-इंस्पेक्टर कृष्णानगर आशा ज्योति केंद्र), बबिता यादव (सब-इंस्पेक्टर 1090), उमा शर्मा (सब-इंस्पेक्टर 1090), अनुपम पॉल (सब-इंस्पेक्टर सर्विलांस), देव कुमारी सिंह (कॉन्स्टेबल, DGP ऑफिस), सीतू पाठक (कॉन्स्टेबल डायल 100), शिवकुमारी (कॉन्स्टेबल लोकभवन), माला शुक्ला (कॉन्स्टेबल, जानकीपुरम), अंजनी सिंह (कॉन्स्टेबल, जानकीपुरम), बबिता अग्रहरि (कॉन्स्टेबल, जानकीपुरम), विमलेश कुमारी (कॉन्स्टेबल, जानकीपुरम), पूजा सिंह (कॉन्स्टेबल, विभूतिखंड), प्रीति सरोज (कॉन्स्टेबल, आशियाना), सरला सरोज (कॉन्स्टेबल, आशियाना), मनीषा(कॉन्स्टेबल, हजरतगंज), स्वाति (कॉन्स्टेबल, हजरतगंज) को दिया गया सम्मान।

इस अवसर पर सृजन फाउंडेशन और स्वस्थ भारत संवैधानिक भारत के कार्यों का विवरण सृजन फाउंडेशन के सचिव अरुण प्रताप सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। सृजन फाउण्डेशन के अध्यक्ष डा0 अमित सारिकवाल द्वारा कार्यक्रम की पृष्ठभूमि का विवरण देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आर के श्रीवास्तव, सन्दीप शुक्ला, अंजली सिंह, मनोज सिंह चौहान, वासिल खान, अनीता वर्मा, अजय शर्मा, कीर्ति पंत, मोहम्मद इकराम, रमेश कुमार अवस्थी, राजकुमार चौरसिया, मोहित कुमार श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, आलोक सिंह, डॉ अर्चना सक्सेना, नीतेश यादव, तेजस्वनी टंडन, स्वाति द्विवेदी, स्वाति जैन, अमित खरे, अनूप सक्सेना, शिशिर चित्रांश, श्रीमती अरुणा शर्मा, अश्वनी श्रीवास्तव, शशिमोहन, विपिन कुमार सक्सेना उपस्थित रहे।


रिपोर्ट धीरेन्द्र मिश्रा