अटल जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रुप मे मनाना गर्व की बात-दिलीप चतुर्वेदी


प्रयागराज ,,,,  लालापुर/घूरपुर भारतीय जनता पार्टी मंडल लालापुर के आदिशक्ति ज्वाला देवी इंटर कॉलेज बेलामुंडी मे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.पंडित अटल बिहारी बाजपेई जी के 95वें जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में कार्यकर्ताओ ने मनाया


इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रवासी जिलाउपाध्यक्ष भदोही रवीश चन्द्र पान्डेय व विशिष्ट अतिथि मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी रहे।  


अध्यक्षता मंडल अध्यक्षा बंदना सिंह ने किया व कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष जसरा कमलेश त्रिपाठी ने किया। दिलीप चतुर्वेदी ने सर्व प्रथम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल विहारी बाजपेई के सक्षिप्त जीवनी के बारे मे बताते हुए कहाँ अटल जी ने सर्व प्रथम देश मे गैर काग्रेसी गठबंधन की सरकार को बनाकर पाँच साल मे देश मे विकास की गंगा बहाने का कार्य किया।


अटल जी ने सुशासन व विकास की नींव रखीं। उन्ही के रखें नीवं पर चलते हुए आज उत्तर प्रदेश ही नही अपितू केन्द्र मे भी भाजपा की सरकार है। उन्ही के बनाए नक्शे कदम पर चलकर मोदी जी ने देश का परचम विश्व शिखर पर स्थापित कर भाजपा को विश्व की सबसे बडी़ राजनीतिक पार्टी बनाई अटल जी ने परमाणू परीक्षण कर अपनी मंशा को जाहिर किया था कि विश्व के किसी दबाव मे नही आऐगें। और कहा हमारे देश के नौजवानो मे इतनी क्षमता है कि थोकड़ लगने पर सम्हल कर चलना सीख जाऐगें।


हम आत्मनिर्भर बनेंगें परंतू किसी अन्य देशो के सामने झुकेगें नही चाहे जितना प्रतिबंध लगा लो। वही से विश्व की शक्तिय़ो का ध्यान भारत की ओर खिचा। और आज भारत उन्ही के द्धारा खीचें लकीरो पर चलकर विकास की ओर बढा ये उन्ही के उच्च सुशासन स्थापित करने का परिणाम है।


हम सभी को गर्व है कि ऐसें नेता का जन्मदिवस हम सुशासन दिवस के रुप मे मनाते है। इस अवसर पर प्रवासी मुख्य अतिथि ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कार्यो का उल्लेख कर वर्तमान मे मंडल टीम के गठन हेतू इच्छुक व सक्रिय कार्यकर्ताओ से आवेदन माँगा।


जिससे कार्यकर्ताओ के सक्रियता व समय के हिसाब से दायित्व उन सभी को दायित्व सौपा जा सके। संलालन कर रहे कमलेश त्रिपाठी ने भी अटल जी के जीवन पर प्रकाश डा़ला मंडल अध्यक्षा ने सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समापन्न की घोषणा की।इस अवसर पर मुख्य रूप से कप्तान सिंह,विजय बहादुर सिंह,बलराम सोनी, स्वातंत्र शुक्ल,प्रदीप मूलचन्द्र भारतीया,विनोद सिंह,रामसनेही सिंह,शिव प्रताप सिंह आदि भारी संख्या मे कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।