बारा विधायक डाँ.अजय कुमार के प्रयास से राज्यस्तरीय स्टेडियम बनने की मिली मंजूरी 


प्रयागराज नारीबारी। बारा विधायक डाँ.अजय कुमार के प्रयास से राज्यस्तरीय स्टेडियम बनने की मंजूरी मिल गई जिसके तहत यमुनापार के बारा क्षेत्र के रेरा मे 3 एकड़ की भूमि परीक्षण किया जा रहा है   


4 करोड़ 94 लाख रूपए से राज्यस्तरीय स्टेडियम बनाए जाने की मंजूरी मिलने पर पूरे क्षेत्रवासियो मे खुशी व्याप्त है।


भारतीय जनता पार्टी बारा के विधायक डाँ. अजय कुमार के प्रयास से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इसे मंजूरी दी है। जिसके भूमि का परीक्षण हो गया है।शीघ्र ही शासन द्धारा धनराशि आने पर कार्य का शुभारम्भ हो जाऐगा।इसके लिए पूरे प्रयागराज जिला मे खुशी व्याप्त है।


सभी ने विधायक बारा के प्रयास की सराहना की जिसमे मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने विधायक बारा के प्रयासो के लिए यमुनापार के लोगो के तरफ से आभार जताया है। स्टेडियम मे सभी प्रकार के खेलो के लिए आधूनिक सुविधा युक्त स्टेडियम बनेगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर शुक्ल,वीरेन्द्र सिंह,धर्मराज पाल,संतोष शुक्ला,महेन्द्र शुक्ला गिरीश कुमार चतुर्वेदी,सुरेश पाल,सुधाकर सिंह,शरद कुमार गुप्ता,विकास चन्द्र शुक्ला,ज्ञानू महराज कपडौ़रा आदि कार्यकर्ताओ ने बिधायक के प्रयासो की सराहना की।