भारतीय पत्रकार संघ बारा इकाई की बैठक प्रयागराज नारीबारी में सम्पन्न 


प्रयागराज  नारीबारी, में भारतीय पत्रकार संघ बारा इकाई की बैठक श्री राम कृष्ण गुरुकुलम स्कूल नारीबारी में सम्पन्न हुई।


जिसमें बारा इकाई एवं मध्यप्रदेश इकाई के संगठन का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उमेश द्विवेदी रास्ट्रीय अध्यक्ष ने किया।संचालन सूर्यकान्त शुक्ल रास्ट्रीय महामंत्री ने किया।


बैठक में जितेंद्र बहादुर सिंह को बारा इकाई का तहसील अध्यक्ष, मो सलीम को महामंत्री, इन्द्रबहादुर सिंह को तहसील का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।रामलखन गुप्त को मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष एवं मुकेश त्रिपाठी को जिला अध्यक्ष रीवा नियुक्त किया गया।बैठक में आगामी माघमेला में राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पत्रकारों के विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया।बैठक में अन्य प्रमुख लोगों में गोविंद शरण सिंह, लवकुश द्विवेदी, ओमप्रकाश, दिनेश द्विवेदी, श्यामनारायण, हरिश्चंद्र वर्मा, विद्यापति त्रिपाठी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।