गंदे पानी की निकासी न होने पर ग्रामीण परेशान,,,कई हुए चोटिल 


प्रयागराज,,,,, चाका विकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा नीबी का इस समय बुरा हाल है ग्राम प्रधान नीबी की मनमानीयों का खामियाजा स्थानीय ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है| जिसके चलते गांव के लोगों को हर दिन परेसान होना पड़ रहा है |


मामला चाका विकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा नीबी का है| जहाँ पर आज तक ग्राम प्रधान के द्वारा जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण न कराए जाने से घरो से निकलने वाला गंदे पानी गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर भरा रहता है |


इसके कारण पूरी बस्ती के लोग इसी गंदे पानी से होकर गुजरते हैं | वही इसी रास्ते से होकर गुजरने वाले नौनिहाल स्कूल भी जाते है आये दिन इसी गंदे पानी में गिर वह चुटहिल भी हो जाते हैं और दो पहिया चालक तो कई बार तो ऐसा गिरे की उनका हाथ पैर फैक्चर हो गये लेकिन यह सब देख कर के भी नीबी ग्राम सभा के ग्राम प्रधान का मन नहीं पसीजता और आये दिन लोगो को बतता है कि नाली के लिए बजट नही पास हो पा रहा है


जिससे गांव के लोगों को नारकीय जीवन जीने के लिए उन्हें उनकी हाल पर छोड़ दिए है |  जिससे इस ग्राम सभा के लोगों को हर दिन इसी गंदे पानी से होकर के गुजारना पड़ता है | वही जलजमाव के कारण बस्ती के लोगों को कई प्रकार की जल जनित बीमारियों से भी दो-चार होना पड़ रहा है जिसमे नीबी गाँव वासियो मे आक्रोष देखा जा रहा है।