जाम मे फसे बच्चे स्थानीय लोग - किसान परेशान -लाचार शासन प्रशासन


प्रयागराज नारीबारी। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा से सटे जनपद की सबसे बडी गल्ले मंडियो मे नारीबारी बाजार की गल्ला मंडी एक है। जो सप्ताह के दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को लगती है।


यह मंडी पूरी तरह प्राईवेट मंडी है। जहाँ पर इस मंडी के कारण पुरे क्षेत्र को जाम की समस्या से जूझता पड़ता है।


इस मंडी मे किसानो का कुछ व्यापारी षड़यत्र कर शोषण भी करते है। जिससे किसानो के सामने कई विकट समस्याऐ पैदा हो जाती है। दूरदराज आये किसान सुबह से मंडी मे आ पहुचते है और उचित  रेट ना मिल पाने के कारण दिनभर खड़े रहते है और स्थानीय लोग जाम से जूझते रहते है। और किसान शाम को अपने अनाज औने पौने दामो मे बेचकर चला जाते है।


बेचने के बाद भी किसानो के शोषण के लिए दो रेट रखे गऐ है एक नगद कि और दूसरा उधार का।


गल्ला उधार बेचने पर मंडी मालिक जिम्मेदारी लेता है। लेकिन व्यापारियो के भाग जाने पर बाजार मालिक पल्ला झाड़ लेते है। कई बार मन्डियो मे व्यापारी उधार गल्ला लेकर गायब हो चुके है। और किसानो का रूपया डूब चुका है। इतना ही नही इस गल्ला मंडी मे मंडी समिति द्धारा शासन के कर चोरी सम्बंधी अनियमित्ताऐं भी सामने आई है। जिससे कारण  किसानो व स्थानीय लोगो का  हाल बुरा हैऔर शासन प्रशासन लाचार