नागरिकता कानून को लेकर जिला विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन कहा ,,,,,देश के सम्पत्तियो का नुकसान करने वाले देश हितैषी कैसे ,,,


 प्रयागराज,,,,,  नारीबारी जिला यमुनापार मे नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 पर विचार गोष्ठी का आयोजन लोहरा नारीबारी में किया गया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के मंत्री अनिल सिंह व इलाहाबाद की सांसद डाँ. रीता बहुगुणा जोशी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारतीया ने किया।


अनिल सिंह ने कहा देश अपने हित मे नागरिकता संशोधन विल को नरेन्द्र मोदी ने पास कराया देश बिना किसी से भेदभाव के देश के किसी नागरिक के अधिकार छीने बगैर विल पास किया तो कुछ लोग देश मे अराजकता फैलाने के लिए कुछ जगहो मे तोड़ फोड़ लोगो को भड़काने का कार्य कर रहे है। आम लोगो को ऐसे लोगो से सावधान रहने की जरूरत है जो देश के सम्मतियो को नुकसान पहुँचाते है। ''वह देश के हितैषी कैसे हो सकते'' यह बाते विचार योग्य है।


डॉ.रीता ने कहा,,, कि देश को धार्मिक उत्पीड़न से बचाना ही नागरिकता संशोधन अधिनियम और भारत सरकार का उद्देश्य है। यह प्रश्न राष्ट्र का है। हमारे प्रधानमंत्री संविधान को गीता की तरह पवित्र मानते। संविधान में देश के सभी नागरिक देश के हर संसाधन का मालिक है। मालिक कभी अपने सम्पत्ति को नुकसान नहीं पहुचाता।


पाकिस्तान में बटवारे के समय २३% अल्पसंख्यक थे अब ७% पर पहुंच गए हैं। जब कि भारत में १३% से २० % हो गए। भारत में सर्व धर्म सम्भाव की संस्कृति है।


महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर बोलते हुए डॉ. रीता ने बताया कि मुद्रा ऋण योजना के तहत मृदुला एंटरप्राइजेज के प्रो. मृदुला द्धिवेदी लोहरा को वृहद परियोजना के तहत स्थापित किया गया है। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। तीन लाख करोड़ रुपये की मुद्रा योजना में ७०% भागीदारी महिलाओं की है।


तीन तलाक के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को सुरक्षा का छतरी उपलब्ध कराया गया। राष्ट्र आर्थिक सम्पन्न हो, भ्रष्टाचार मुक्त हो, मंत्री नेता अपने को जनता का सेवक समझे।


नये प्रयागराज विकाश योजना पर कहा कि प्रयागराज को डिफेंस कॉरिडोर परियोजना से जोड़ा जा रहा है। असमय भारी बारिश एवं ओला वृष्टि से किसानों के नुकसान पर फसल बीमा योजना एवं प्रदेश सरकार से क्षतिपूर्ति कराया जाएगा।


जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि बाबा साहब का स्वप्न अधूरा, भाजपा कर रही पूरी ।


अन्य वक्ताओं में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र,नरेन्द्रदेव पाण्डेय,जिलापंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह,संतोष त्रिपाठी, नंदकुमार त्रिपाठी, राजेन्द्र मिश्र बबुआन, रामेश्वर पटेल,संतप्रसाद पाण्डेय आदि रहे।


कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक की ओर से मेगा चिकित्सा कैम्प एवं नेत्र शिविर का भी आयोजन किया गया।


जिसका सांसद ने निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर द्विवेदी ने किया। अन्य प्रमुख लोगों में विजय शंकर शुक्ल, संतोष शुक्ल, दिनेश तिवारी,सूर्यकान्त शुक्ल,अशोक मिश्र,दीपक केसरवानी,रत्नाकर सिंह, दिलीप कुमार चतुर्वेदी,महेन्द्र कुमार शुक्ल, विरेन्द्र शुक्ल, उमाकान्त तिवारी,अंजनी लाल,आरती कोल,शम्भूनाथ मिश्र,विजयराज सिंह प्रमुख करछना,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।