०
नारीबारी(प्रयागराज)। यमुनापार के नारीबरी क्षेत्र मे स्थानीय प्रशासन ग्रामीणों को पानी, विजली, और सुरक्षा देने में फेल हो चुकी है हालात बद से बदत्तर होती जा रही है
बता दे कि नारीबारी जलनिगम की मोटर विगत छः दिनो से जला हुआ है जिसके कारण पूरी तरह से सप्लाई बन्द है। विधुत विभाग और जलनिगम के कर्मचारियो व अधिकारियो के लापरवाही के कारण आम लोग दर-दर की ठोकडे़ खा रहे है।
जिसपर अवर अभियंता सुरेन्द्र प्रताप ने बताया ठेकेदार मोटर बनाकर नही दे रहा है। हम लोग फोन करने के शिवा कुछ नही कर सकते। रविवार को टैंक का पानी निकलवा दिया गया था। फिर भी मोटर नही आ पाया,जब कि नारीबारी जल निगम मे दो मोटर है। एक मोटर जो महीनो पहले जल गया था उसे भी नही बनाया गया। यह सब देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि प्रशासन कर्मचारियो अधिकारियो और ठेकेदारो के ऊपर अंकुश रखने पर फेल हो गया। दर्जनो गाँवो के ग्रामीणों बूँद-बूँद पानी के लिए परेशान है। यही नही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी जनता के समस्याओ को दूर कराने मे रूचि नहीं दिखाते है। जल निगम और बिधुत विभाग के समस्या से यमुनापार की आम जनता सबसे ज्यादा परेशान है पर आलाधिकारियो कार्यवाही करने से गुरेज करते है