अधिकारियो के लापरवाही के चलते,,, गौवंश आश्रय केन्द्र मे पशुओ की लगातार मौत जारी  


प्रयागराज नारीबारी। यमुनापार क्षेत्र के उत्तर प्रदेश मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित विकास खंड शंकरगढ़ के चौकठा मे बने गोवंश अस्थाई आश्रय स्थल मे भारी अब्यवस्था फैली हुई है। जहां बेसहारा पशुओं की स्थित दुर्बल कमजोर के साथ जीर्ण-शीर्ण बनी हुई है। चारो तरफ फैले पशुओं को रहने की कोई व्यवस्था नही है।


जहां पुआल और पुआल के कुटी के भरोसे गौवशों को रखा जा रहा है। जहा एक गाय की मौत हो गई इस संबध में जब गौ सेवको से जानकारी लेनी चाही तो वह पूरी तरह सकपका गए फिर बताया की गाय कुछ दिनों से बीमार थी जिसकी सुबह मौत हो गयी।


इस बाबत वहा मौजूद गौ पालक महिला से पूछने पर उसने बताया कि इससे पहले भी दो तीन गायो की मौत हो चुकी है।


वर्तमान मे शंकरगढ़ विकास खंड के ज्यादातर गौ वंश आश्रय स्थल की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है। जिसमे सम्बंधित अधिकारियों की भारी लापरवाही कतर है समय समय पर देखरेख न होने के कारण पशुओ की मौत निरंतर जारी रहेगा