चित्रकूट ,,, मऊ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बसरेही, ताडी, बडियारी, पाली, आदि गावो के किनारे यमुना नदी का तट है जहा शाम होते ही दर्जनों टैक्टर बालू से लादे हुए दौडने लगते है इन दिनों यमुना नदी में अवैध तरीके से बालू खनन का कार्य जोरो से चल रहा है खनन माफिया बेख़ौफ़ होकर चित्रकूट प्रशासन को दे रहे बड़ी चुनौती,,,,
अवैध बालू खनन खेल पूरी रातभर चलता रहता है इसमे कुछ प्रशासन के लोग भी शामिल है जिसकी सह पर यह सारा खेल पूरी रात्रि चलता रहता है और प्रशासन भी कार्यवाही करने से गुरेज करती है इसलिए खनन माफियाओ के फैसले बुलंद है
इसके अलावा थाना मऊ क्षेत्र के देवरा, लौरी, खण्डेहा के पहाडो को भी किया जा रहा खोखला इस समय पत्थर खनन का कार्य भी जोरो पर चल रहा है जिसके चलते वन संम्पदा को नष्ट किया जा रहा है और साथ में राजस्व का लाखों का क्षति हो रही है और स्थानीय प्रशासन मुक दर्शक बनकर बैठी है नहीं ले रहा मामले को संज्ञान
देखना यह है कि क्या चित्रकूट प्रशासन इन खनन माफियाओ पर लगा पायेगा अंकुश या खनन माफिया अपने मंसूबे में होते रहेंगे कामयाब
रिपोर्ट ज्ञान चंद्र शुक्ल चित्रकूट