प्रयागराज ,,,यमुनापार नारीबारी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मिसकाँल के द्वारा चलाया नागरिकता कानून के समर्थन में जागरूकता अभियान,,, साथ में समर्थन करने वाले से प्रपत्र भी लिया ।
जिसमे गन्ने,जारी,शंकरगढ व मुठिगंज कल्लू कचौड़ी चौराहा शामिल है भाजपाईयो ने लोगो को नागरिकता कानून के समर्थन में जागरूक किया और लोगो को बताया नागरिकता कानून नागरिकता देने का है किसी भी भारतीय का नागरिकता लेने का नहीं है जो लोगो आपको गुमराह कर रहे है वह देश में अराजकता का माहौल बनाकर सौहाद बिगाड़ने की कोशिश कर रहे है ऐसे लोगो से बचे
विभिन्न जगहो पर भाजपाईयो ने स्टाल लगाकर लोगो को नागरिकता कानून के सम्बन्ध में जागरूक करते है कुछ जगहो पर तो घर घर जाकर लोगो को जागरूक किया गया
कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि जय सिंह पटेल और जिला संयोजक यमुनापार प्रयागराज ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बताया कि मोदी जी के द्धारा लाया गया अधिनियम अपने देश के आसपास रह रहे हिन्दू जो प्रताडना के शिकार थे और अपने देश मे शरणार्थी का जीवन जी रहे थे। उनको अधिकार देने का विल है। लेकिन देश मे अशांति फैलाने वाले कुछ लोग आम नागरिको को भड़काकर देश मे अशांति फैला रहे है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ऊरूवा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
लोगो को जागरूकता हेतू बसो मे यात्रा कर रहे यात्री,दुकानदारो,किसानो,मजदूरो,व्यापारियो आदि को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मानीटर टीम से मनोज गुप्ता, इं.जगदीश यादव,शंकरलाल केसरी,कुलदीप,कमलेश,बेदानन्द,रीता सिंह,शैलेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।