दूरदर्शन मशहूर ऐतिहासिक सीरियल रामायण का प्रसारण कल 28 मार्च से दूबारा हुआ शुरू  


नई दिल्ली ,,,  दूरदर्शन का मशहूर सीरियल रामायण को 28 मार्च यानि कल सुबह 9 बजे से दूबारा शुरू किया जायेगा । दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला यह धारावाहिक काफी लोकप्रिय था। बाद के दिनों में कई चैनलों पर रामायण का निर्माण कर प्रसारण किया गया पर उन्हें उतनी लोकप्रियता नहीं मिली,, मशहूर सीरियल रामायण का प्रसारण 9 बजे पहला और रात्रि 9 बजे अगला भाग,,,, दिन में दो बार किया जायेगा इसकी जानकारी सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज संवाददाताओ को दी 


रामायण सीरियल डीडी नैशनल पर कल सुबह 9-10 बजे से इसका पहला एपिसोड दिखाया जायेगा, सोशल मीडिया पर लोग इस सीरियल के फिर से प्रसारण की मांग कई दिनों से कर रहे थे 


देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच दूरदर्शन ने रामबाण चला है। दूरदर्शन 90 के दशक में प्रसारित मशहूर सीरियल रामायण को दिखाएगा। कल सुबह 9 बजे पहला एपिसोड प्रसारित किया जाएगा।


प्रकाश जावड़ेकर बोले- लोगों की मांग पर फिर से रामायण


सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज बताया, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि लोगों की मांग पर हम कल से रामायण धारावाहिक का कल से डीडी नैशनल पर प्रसारण शुरू करने जा रहे हैं। पहला एपिसोड सुबह 9 बजे से 10 बजे तक और दूसरा रात 9 बजे से 10 बजे तक प्रसारित किया जाएगा।'


उन्होंने बताया कि,,, कोरोना वायरस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन करना पड़ा है | और जिस रामायण को देखने के लिए कभी सड़कों पर सन्नाटा हो जाता था वहीं रामायण अब सड़कों और गलियों के सन्नाटे में लोगों का घरों में मनोरंजन करने आ रही है | रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण साल 1987 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था। वहीं बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण भी साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था।


प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लोगों को ये खुशखबरी दी है | वो ट्वीट करते हैं- जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा |पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा. मालूम हो कि इस टीवी शो को दोबारा टीवी पर लाने को लेकर पिछले काफी वक्त से बातें चल रही थीं और अब लॉकडाउन के माहौल में रामायण एक बार फिर से टीवी पर वापसी करने जा रहा है |