आगमन का ऑनलाइन कवि सम्मेलन हुआ सम्पन्न


आगरा,,,, अखिल भारतीय साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था ' 'आगमन' की आगरा इकाई के तत्वावधान में आज ऑनलाइन ऑडियो कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का निर्देशन राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन व अध्यक्षता आगरा इकाई के अध्यक्ष डॉ अशोक विज ने की। संयोजन किया आगरा इकाई के उपाध्यक्ष सर्वज्ञ शेखर ने। सम्मेलन में स्वरांजलि संस्था के सदस्यों ने भी भाग लिया।


कवि सम्मेलन में लब्ध प्रतिष्ठ कवियों ने कविता, गीत व गजल के माध्यम से न केवल कोरोना महामारी के प्रति सावधान किया वरन चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों, बैंक कर्मियों व सफाई कर्मचारियो जैसे कर्मवीरों का अभिनंदन भी किया। इसके अतिरिक्त प्रेम संदेश, प्रकृति, नारी शक्ति व माँ आदि विषयों पर काव्य पाठ किया।


प्रारंभ में संगीता अग्रवाल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वरिष्ठ साहित्यकार व  पूर्व न्यायाधीश एस एस यादव ने वर्तमान हालात पर अपनी रचना में कहा  "संवाद में कैसा कमाल हो रहा है, सवाल करने पर सवाल हो रहा है"  तो शिक्षाविद डॉ पुनीता पचौरी ने प्रेम संदेश पर अपनी कविता "प्रेम ही सब साधता व्यवहार भी व्यापार भी" का पाठ किया। सर्वज्ञ शेखर ने प्रकृति से प्रेम करने का आव्हान करती रचना में कहा" प्रकृति है प्रभु का अनुपम उपहार प्रिये, प्रकृति से प्रेम करो प्रिये" का आव्हान किया। 


सम्मेलन में भरतदीप माथुर, अलका अग्रवाल, पम्मी सडाना, प्रेमलता मिश्रा, एस एस यादव,मीरा परिहार,डॉ हेमलता, आमोद कुमार,शरद अग्रवाल,ऋचा गुप्ता नीर,आदर्श सिंह निखिल, अंकिता कुलश्रेष्ठ,डॉ शशि सिंह,डॉ पुनीता पचौरी, सुनीता सुवेन्द्र सिंह, शांति नागर,डॉ आर एस तिवारी शिखरेश, रितु अस्थाना,वीरेंद्र त्रिपाठी,राजकुमारी चौहान, चारु मित्रा, वर्षा अग्रवाल, डॉ रागिनी बाजपेयी, जितेंद्र उपाध्याय, व प्रार्थना मिश्रा ने भाग लिया।