लखनऊ ,,,भारतीय सिनेमा जगत को लगातार दूसरे दिन बड़ा झटका लगा, कल इरफ़ान खान और आज बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। मुंबई के एच.एन हॉस्पिटल में ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली। अभिनेता इरफ़ान ख़ान के निधन की खबर से लोग अभी उभरे भी नहीं थे कि यूं अचानक आज ऋषि कपूर का जाना सभी के लिए काफी शॉकिंग था लोग नि:शब्द रह गए , रोते हुए साल 2020 को कोस रहे हैं।
बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेता ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर ऋषि के निधन की जानकारी दी थी। बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘वो चले गए... ऋषि कपूर चले गए...मैं खत्म हो गया हूं’ टूट गया हु इसके अलावा कई फ़िल्मी हस्तिया ट्वीट करके अपने अपने संवेदना एवं श्रद्धांजलि दे रहे है
बता दे कि जाने-माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को उन्हें एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमेरिका में कैंसर का इलाज कराने के बाद वह पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। फरवरी में भी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सबसे पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर अमिताभ के इस ट्वीट के सामने आते ही फैंस और सितारों ने श्रद्धांजलि देना और शोक जाहिर करना शुरू कर दिया है। अमिताभ बच्चन ने आज (30 अप्रैल) की सुबह नौ बजकर 32 मिनट पर ट्वीट किया। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, ' वो चले गए.. ऋषि कपूर... वो चले गए.. उनका निधन हो गया। मैं टूट गया हूं
परिवार की ओर से जारी एक शोक संदेश में कहा गया है कि ऋषि कपूर दो साल तक दो अलग-अलग महाद्वीपों में चले इलाज के दौरान हमेशा खुश रहे और जिंदगी जीने की इच्छा हमेशा उनमें कायम रही। दोस्त यार, परिवार, खाना खिलाना और फिल्में, बस इन्हीं में उनका दिल बसता था और इस दौरान जो भी उनसे मिला, ये देखकर हैरान रहा कि कैसे उन्होंने कैंसर जैसी बीमारी को कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया।
गुरुवार की सुबह हुए निधन के बाद उनके परिजनों के द्वारा जारी संदेश में कहा गया कि,,, दुनिया इस समय बहुत ही मुश्किल और मुसीबत भरे समय से गुजर रही है। लोगों के आने जाने और इकट्ठा होने पर तमाम तरह की बंदिशे हैं। ऋषि कपूर के घर वाले चाहते हैं कि लोग इस समय लागू कानून का सम्मान करें और उनकी अंतिम यात्रा में भीड़ न लगाएं।
ऋषि कपूर ने अपने पिता राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' से बतौर बाल कलाकर बड़े पर्दे पर अपनी फिल्मी पारी का आगाज किया था। इसके बाद वह फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में भी नजर आए। बतौर मुख्य अभिनेता 1973 में आई 'बॉबी' उनकी पहली फिल्म थी, जो एक बड़ी हिट थी। इसके बाद करीब तीन दशक तक उन्होंने कई रोमांटिक फिल्में की। लैला मजनू, रफू चक्कर, कर्ज, चांदनी, हिना, सागर जैसी कई फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया।
अभिनेता के अचानक निधन पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री, राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू अपने शोक संदेश में कहा, 'हिंदी सिनेमा के प्रख्यात कलाकार और वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर के असामयिक निधन के दुखद समाचार से स्तब्ध हूं। उन्होंने अपनी बहुमुखी अभिनय प्रतिभा से भारतीय दर्शकों को दशकों तक मंत्रमुग्ध रखा और उन चरित्रों को हमारी स्मृति में अमर कर दिया। वे एक करिश्माई अभिनेता थे जिन्हें कई पीढ़ियों का स्नेह प्राप्त था। सच्चे कलाकार अपने कृतित्व के माध्यम से, अपने प्रशसंकों के मन मस्तिष्क में सदैव अमर रहते हैं।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म अभिनेता की मौत पर उनके परिवार और फैंस के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'ऋषि कपूर जी, बहुआयामी, प्रिय और जीवंत व्यक्ति थे। वह प्रतिभावान ब्यक्ति थे। मैं हमेशा सोशल मीडिया पर उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा। वह फिल्मों और भारत की प्रगति को लेकर उत्साही थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और फैंस के प्रति मेरी संवेदना।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऋषि कपूर की मौत पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, 'भारतीय सिनेमा के लिए यह एक बेकार हफ्ता है जिसमें एक और विख्यात अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। एक अद्भुत अभिनेता जिनकी प्रशंसक कई पीढ़ियां हैं उन्हें बहुत याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।'
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उनके निधन पर संवेदना जताते हुए लिखा, 'अभिनेता ऋषि कपूर का आकस्मिक निधन चौंकाने वाला है। वे न केवल एक महान अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अभिनेता के निधन पर शोक जाहिर किया। उन्होंने कहा, 'अभिनेता ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने अपने पूरे कैरियर में भारतीयों की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया। उनका जाना एक भारी नुकसान की तरह है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'