कोरोना महामारी के चलते एक महिला ने दिया पांच बच्चो का जन्म 


लखनऊ/बाराबंकी,,, कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन के दौरान जहा सारा भारत थम सा गया है वही एक अच्छी खबर सुनने को मिली है  एक तरफ जहां कोरोना संकट की चपेट में लोग अपनी जान गवां रहे हैं। तो वहीं, उत्‍तर प्रदेश के बारांबकी में एक महिला ने पांच बच्चो को जन्म दिया है जिसमे दो बेटा और तीन बेटी शामिल है


बाराबंकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में बुधवार की सुबह एक साथ पांच बच्‍चों की किलकारी गूंजी जिसमे एक बच्चे का जन्म घर पर और चार बच्चो का जन्म हास्पिटल में सामान्य तरीके से हुआ आज सुबह महिला और बच्‍चों को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत स्वस्थ बताई जा रही है। वहीं, एक बच्‍चे को श्वास लेने में कुछ दिक्कत के चलते आक्सीजन लगाया गया है। महिला का पांच वर्ष में यह दूसरा प्रसव है।


नॉर्मल डिलीवरी, से गूंजी किलकारी


मामला जिले के सूरतगंज क्षेत्र का है। यहां के कुतलूपुर निवासी कुंदन की पत्नी अनिता नौ माह की गर्भवती थी। बुधवार की सुबह महिला ने घर पर एक बच्‍चे का जन्‍म दिया। आननफानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां उसने चार और बच्‍चों को जन्‍म दिया। महिला और बच्‍चों को जिला अस्‍पताल रेफर कर दिया गया। इनमें से दो लड़के और तीन लड़की शामिल है। इनमें से दो के वजन एक किलो सौ ग्राम है वहीं दो का 900 ग्राम है। जबकि एक का 800ग्राम है। 28 सप्ताह में महिला ने इन बच्चों को जन्म दिया है। वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ डॉआइबी तिवारी ने बताया कि बच्चों का वजन सामान्य बच्चों से काफी कम है। इसलिए इन्हें चिकित्सीय देखरेख में मशीन में रखा गया है। एक बच्चे को ऑक्सीजन दिया गया है। मां स्वस्थ है।