प्रयागराज कोराव में कोरोना योध्दाओ को भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा किया गया सम्मान

विषम परिस्थितियो मे सेवा दे रहे पुलिस,स्वास्थ्य,सफाई व मीडिया कर्मियो का जताया आभार



प्रयागराज/नारीबारी,,,,, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के निर्देशन मे कोरोना महामारी जैसे विकट एवं विषम परिस्थितियों में सेवा दे रहे कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया ।


भाजपा के जिला मीडिया दिलीप कुमार चतुर्वेदी व किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी गिरीश कुमार चतुर्वेदी ने विषम परिस्थिति में डयूटी निभा रहे पुलिस कर्मी, स्वाथ्य कर्मी, नर्स, सफाई कर्मी, विजली एवं मीडिया कर्मियो को नारीबारी चौराहे पर सोशल दूरियो का पालन कर माला पहनाते हुए पुष्प वर्षा कर स्वागत कर धन्यबाद दिया और कहा कि इस विषम परिस्थितियो मे अपने ड्यूटी और कार्यो का निर्वाहन करते हुए आप लोग सेवा कर रहे है। आप सभी को प्रणाम करता हूँ।


पुलिस विभाग से चौकी प्रभारी जगनारायण, विश्वनाथ तिवारी, रविन्द्र सिंह, मनीष कश्यप, संतोष तिवारी, सफाई कर्मचारी लोकेश कुमार, जोखूपाल, स्वास्थ कर्मी फार्मासिष्ट दिलीप कुमार, नर्स गीता देवी, विधुतकर्मी हरिओम शर्मा, मीडिया कर्मी सूर्यकांत शुक्ल, अशोक मिश्र, साथ मे ग्राम प्रधान नारीबारी संतोष शुक्ल व सुरवल प्रधान प्रतिनिधि महेन्द्र शुक्ल भी स्वागत हेतू मौजूद रहे।