स्व.बहुगुणा नेता नही विकास पुरूष समाज सेवी थे - विभवनाथ भारती


प्रयागराज,,,, स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 101 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार जिला कार्यालय सिविल लाइंस पर जिला अध्यक्ष विभवनाथ भारती ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प द्धारा श्रद्धांजलि अर्पित की।


जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा बहगुणा जी विकास पुरुष नेता थे। उनके लिए समाज सेवा से बढ़कर कुछ नही था उत्तर प्रदेश के साथ-साथ यमुनापार मे विकास की गंगा बहाने वाले युगपुरुष को नमन् है। उन्ही के राहो पर उनकी बेटी सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी जी चलकर जनता की सेवा के प्रति तत्पर रहती है।


प्रयागराज जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल ने भी श्रष्दाजंलि अर्पित करते जननायक नेता बताया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने भी श्रष्दाजंलि अर्पित कर जानकारी दी साथ मे जिला कार्यालय मंत्री मनोज गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रवीण पटेल,आनन्द पटेल उर्फ राठौर आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने सामाजिक दूरी के साथ श्रष्दाजंलि अर्पित की।