प्रयागराज/नारीबारी,,,,, कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते लाकडाउन-3 के दौरान अन्य प्रांतो से आ रहे प्रवासी मजदूरो को वरिष्ठ अधिकारियो द्धारा रविवार दोपहर सीमा प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी केवल पास धारक या निजी वाहनों से यात्रा करने वालो को ही प्रवेश दिया जा रहा था। ट्रको या पैदल चलकर सीमा पर मौजूद लोगो पर रोक लगा मध्य प्रदेश शासन द्धारा जिला मुख्यालय भेजने को कहा गया था। उसके बाद देर रात से पुन: बसो द्धारा प्रवासी मजदूरो को भेजा जाने लगा।
सोमवार दोपहर मंडलायुक्त आर रमेश कुमार, आई जी केपी सिंह ने उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश प्रयागराज जिले के सीमा चौकठा पर पहुँच कर हालत का जायजा लिया। कुछ देर बाद ही जिलाधिकारी प्रयागराज भानूचन्द्र गोस्वामी ने भी सीमा पर पहुंच कर हालात का जायजा लेते हुए यातायात वनवे करने के साथ टेंट लगा कर भोजन और पानी की समुचित व्यवस्था करने को निर्देश दिया। सोमवार सुबह से ही उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन के बसो द्धारा पुन: एकत्रित प्रवासी मजदूरो को भेजने का कार्य शुरू किया गया साथ में ट्रको से भी भारी संख्या मे प्रवासी मजदूर जाने दिया गया। सीमा पर एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी, उपजिलाधिकारी बारा संदीप भांगिया, क्षेत्राधिकारी बारा आर पी दोहरे, थानाध्यक्ष शंकरगढ़ वेद प्रकाश पांडेय,थानाध्यक्ष लालापुर संतोष कुमार सिंह,चौकी प्रभारी नारीबारी जग नारायण पुलिस फोर्स और पीएससी के साथ सीमा पर मौजूद रहे। अधिकारियो ने यात्रा कर रहे लोगो को विस्कुट पानी आदि को उनके गाड़ियो पर रखवाते गए।
इसके अलावा सेवा भारती प्रयाग विभाग अध्यक्ष सुजीत कुमार के द्धारा नियमित सीमा पर प्रवासी मजदूरो को भोजन नास्ता और पानी आदि की व्यवस्था कराया जा रहा है। जिसमे सहयोगी संगठन के रूप मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, भाजपा आदि संगठनो के साथ समाजसेवी भी लगातार उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश की सीमा चौकठा पर हजारों लोगों को प्रतिदिन सुबह दोपहर शाम रात का भोजन नाश्ता पानी का वितरण कर रहे हैं। सेवा करने वाले सैकडो लोग भी कई पालियो मे अपनी सेवाओ को दे रहे है। जिससे प्रवासी मजदूरों को यात्रा मे भोजन पानी की समस्याओं से दो-चार नही होना पड़ता। लेकिन अपने घर पहुंचने की जल्दी बाजी जरूर रहती है। यहां पर समाजसेवी और उपरोक्त संगठनों द्वारा दिन-रात परिश्रम कर एक दूसरे के सहयोग से किचन संचालित कर हजारों पैकेट भोजन का वितरण प्रतिदिन निरंतर कई दिनो से किया जा रहा है।
जिसमें मुख्य रुप से सेवा भारती प्रयाग विभाग अध्यक्ष सुजीत कुमार, जितेंद्र बहादुर जिला सह कार्यवाह,निर्मल्यू संगठन मंत्री सेवा समर्पण संस्थान, सुधीर कुमार जिला पंचायत सदस्य, बजरंग बहादुर जिला समरसता प्रमुख, गोविंद जिला सम्पर्क प्रमुख, सूर्यकांत खंण्ड कार्यवाह शंकरगढ़, अशोक कुमार मिश्र, सुबोध कुमार साहू, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, विवेक केसरवानी, नरेन्द्र केसरवानी आदि लोगो द्धारा निरंतर सीमा पर प्रवासी मजदूरो की सेवा कर रहे है।