उपमुख्यमंत्री ने की सांसद, विधायक व यमुनापार के जिला पदाधिकारियो संग ऑनलाइन चर्चा 

राष्ट्रीय महासचिव, प्रभारी मंत्री ने  जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियो व प्रशासनिक अधिकारियों से वर्तमान स्तिथि की जानकारी ली  



प्रयागराज,,, उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनापार की बैठक में शामिल होकर जनप्रतिनिधियों एवं जिला पदाधिकारियों के साथ कोरोना वैश्विक महामारी व लाकडाउन के स्थिति के बारे में जानकारी ली।


बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने किया। जिसमें इलाहाबाद लोकसभा की सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी भी सम्मलित होकर क्षेत्र के जानकारी और वर्तमान स्थितियो पर प्रकाश डाला, विधायक मेजा नीलम करवरिया ने भी क्षेत्र के बारे मे जानकारी देकर संतोष व्यक्त किया।


बैठक मे जिला उपाध्यक्ष शोभ नारायण द्विवेदी, राजेश शुक्ला, अजीत प्रताप सिंह, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, जय सिंह पटेल, राजेश्वरी तिवारी,जिला महामंत्री मे सविता त्रिपाठी, विक्रमाजीत मौर्य, जिला मंत्रियो मे हरिदेव धुरिया, विनोद कुमार प्रजापति, कमलेश त्रिपाठी, प्रकाश शुक्ल प्रचंड, शिवराम सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष अनूप केसरवानी, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज कुमार गुप्ता,सूचना प्रमुख अनूज सिंह परिहार,प्रवीण सिंह,आशीष मिश्रा आदि लोगो ने भाग लिया। 


इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डाँ. अनिल जैन व  प्रभारी मंत्री डाँ. महेन्द्र सिंह ने भी जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती जन प्रतिनिधियो व प्रसाशनिक अधिकारियो संग बीडियो कान्फ्रेसिंग कर हालात पर चर्चा की उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने दी।