आगामी गणतंत्र दिवस के लिए पद्म पुरस्कारों के लिए आमंत्रित किये गए आनलाईन आवेदन 


महानुभाव/महानुभावों का नाम प्रस्तावित करने हेतु व्यक्ति के कृतित्व के सम्बन्ध में ‘‘साइटेशन’’ दो प्रतियों में निर्धारित प्रारूप पर वांछित सूचना विलम्बतम दिनांक 10 अगस्त, 2020 तक उपलब्ध कराये।


प्रयागराज,,, अपर जिला मजिस्टेªट, नगर अशोक कुमार कनौजिया ने बताया है कि विगत वर्षों की भांति आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2021 को पद्म विभूषण, पद्म-भूषण तथा पद्म श्री उपाधियाँ भारत सरकार द्वारा दी जाती है।


आगामी वर्ष 2021 हेतु भारत सरकार द्वारा उपाधियों के लिए आनलाईन आवेदन की व्यवस्था की गयी है, जिसके फलस्वरूप महानुभाव/महानुभावों के बारे में संस्तुतियाँ राज्य सरकार द्वारा आनलाईन भेजी जानी है। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि योगदान एवं सेवा के लिए प्रश्नगत संस्तुति अपेक्षित है। महानुभाव/महानुभावों का नाम प्रस्तावित करने हेतु व्यक्ति के कृतित्व के सम्बन्ध में ‘‘साइटेशन’’ दो प्रतियों में निर्धारित प्रारूप पर वांछित सूचना विलम्बतम दिनांक 10 अगस्त, 2020 तक उपलब्ध कराये।