आओ मिलकर आत्मनिर्भर बने तभी प्रदेश प्रगति के पथ दौड़ सकेगा,,, मंत्री राम चौहान



उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री ने वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा सभा को संबोधित किया जिसमे मोदी सरकार के दुसरे पारी के एक वर्ष पूर्ण होने पर किये गए कार्यो को बताया  






प्रयागराज,,, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राम चौहान ने आज वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रैली के मुख्य वक्ता के रूप में प्रयागराज के यमुनापार महानगर गंगापार के अनुसूचित जाति के लोगों और कार्यकताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के 2 पारी के 1 वर्ष पूरे होने पर उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों के बारे में समाज को बताते हुए कहा कि धारा 370 का खात्मा ,तीन तलाक ,नागरिकता संशोधन अधिनियम, राम मंदिर के निर्णय हेतू अनूकूल माहौल बनाने मे अहम भूमिका निभाई है


कोरोना महामारी के दौरान प्रवासी श्रमिकों के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने अनेकों योजनाएं लागू की है वह आने वाले नए भारत का असली स्वरूप होगा। हमे आपको मिलकर आत्मनिर्भर बन प्रदेश और देश को प्रगति पर के पथ पर तेजी से अग्रसर करना होगा और स्वयं आत्मनिर्भर बनना होगा तभी प्रदेश भाजपा सरकार के उद्देश्य की पूर्ति हो सकेगी।


उत्तर प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के मंत्री व भाजपा यमुनापार के जिला अध्यक्ष विभवनाथ भारती ने सम्बोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंम्बेडकर, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अधूरे सपनों को पूरा करने में सफल रही है। भाजपा राजनीतिक विचारधारा व दलगति राजनीति से ऊपर उठकर अनगिनत योजनाओं को लागू किया।


भाजपा के केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने लगातार अनुसूचित जाति के साथ पूरे देश और राज्य का विकास किया। इसके लिए हम प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश मुखिया योगी का धन्यवाद अर्पित करते हैं।


कोबिड़-19 बचाव के किए गए उपाय पर चर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष यमुनापार हरिदेव धूरिया ने किया और कार्यक्रम संचालन महानगर के जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा कविराज के द्वारा किया गया जिसका समर्थन गंगापार जिलाध्यक्ष डॉक्टर विष्णु प्रसाद ने किया। उक्त जानकारी भाजपा यमुनापार के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने दी।


इस अवसर पर यमुनापार महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षा आकाक्षा सोनकर, मनोज पासी, संतोष कोल, मुकुंद लाल सोनकर, मनोज सोनकर ,राममिलन कन्नौजिया, राजकुमार भारतीय, अमित भारतीय, देशराज गौतम, लालता प्रसाद आदिवासी, अरविंद, संतोष, मनोज, संजय गौतम, राहुल सागर, राजेश सोनकर, प्रदीप कुमार,संतोष कुमार हरिजन, दुबराज भारतीय, गुड़िया देवी आदि लोग उपस्थित रहे।