देश में दो संविधान दो विधान के कलंक को धोने का काम मोदी ने किया - सत्या पान्डेय


कश्मीर एक ऐसा मुद्दा गुलामी के समय से बनकर रह गया था। जहां एक ही देश में दो संविधान दो विधान के कलंक को धोने का काम मोदी सरकार ने किया है


प्रयागराज,,, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य निवर्तमान गोरखपुर महापौर सत्या पांडेय ने बुधवार को प्रयागराज के यमुनापार, महानगर, गंगापार के महिलाओं और महिला कार्यकर्ताओ को मुख्यवक्ता के रूप मे वर्चूअल सभा को सम्बोधित करते हुए कहा महिला कार्यकर्ता हो, परिवार हो या समाज हो देश के निर्माण में माताओं बहनों महिलाओं का अहम योगदान रहा है। यह देश जरुर महिला वीरांगनाओं का देश रहा होगा। इस देश मे महिलाओं की भागीदारी और देश के विकास मे महिलाओं का विशेष योगदान रहा। सासंद, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, ब्लाक प्रमुख, वैज्ञानिक,डॉक्टर, सैनिक,शिक्षक किसान आदि के रूप मे महिलाएं देश के विकास मे अहम कड़ी रही है। यह आपके प्रयागराज मे भी दिखाई दे रहा है। जो महिलाएं निरंतर देश के  विकास मे अहम योगदान दे रही है।


मोदी सरकार -2 के 1 वर्ष पूरे होने पर मोदी के द्वारा किए गए अविश्वसनीय और ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कश्मीर एक ऐसा मुद्दा गुलामी के समय से बनकर रह गया था। जहां एक ही देश में दो संविधान दो विधान के कलंक को धोने का काम मोदी सरकार ने किया है। देश की स्थिति ऐसी थी कि देश में आतंकवाद लगातार पैर पसार रहा था नरेंद्र भाई मोदी ने देश में नोटबंदी जैसा निर्णय करके ना सिर्फ आतंकवादियों की कमर तोड़ी बल्कि देश में गैरकानूनी रूप से भ्रष्टाचार और घोटले कर अवैध कमाई वालो के कमर तोड़कर रख दिया।


देश में महिलाओं ने मोदी के आह्वान पर ताली थाली घंटा बजाकर घरों में प्रार्थना कर कोरोना आह्वान और हौसला आफजाई मे बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विपक्षियों ने लाक डाउन के फैसलों और ट्रेनों के रोकने के फैसले को भी कटघरे में खड़ा कर राजनीती की,,,  मै विरोधियों से कहती हूं राष्ट्रहित मे राजनीति करो। ओवैसी, पाकिस्तान और चीन की भाषा बोलना बंद करो चिढ़कर देश का विरोध नही करना चाहिए विपक्षियों के गलत नीतियों के कारण देश पूरी तरह आंतक के गिरफ्त मे आ गया था। 56 इंच की सीना वाले ने सर्जिकल स्ट्राईक करके विश्व को चेता दिया था कि अब देश बदल गया है 


महिलाएं के दर्द को किसी ने यदि समझा तो वह मोदी है। घरो मे शौचालय बनवाकर महिलाओं के उस दर्द और संकोच को समझा जब महिलाऐ सायं होने के इंतजार मे रहती थी। राजनीति राष्ट्र सेवा का पटल है। यह मोदी ने कर दिखाया है। तभी सभी देशों में लोग मोदी मोदी की जयकारे लगाते हैं।


भारत को प्रथम पायदान पर लाने के लिए मोदी ने आत्मनिर्भर अभियान के द्वारा बिगुल फूंक दिया है। उसमें हम आप माताओं बहनों को भी आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। इलाहाबाद की सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी ने भी अपने सम्बोधन में कहा भारत फिर विश्व के लिए एक आदर्श के रूप में उभरा है हम सब को गर्व है हम बहुत सौभाग्यशाली है। बच्चों से वृद्ध तक सभी मोदी पर विश्वास करते हैं। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष माया द्विवेदी व कार्यक्रम का कुशल संचालन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष यमुनापार आकांक्षा सोनकर तथा धन्यवाद ज्ञापित गंगापार की महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती अग्रवाल ने किया।


इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री काशीक्षेत्र व प्रभारी अर्चना मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, प्रदेश मंत्री उषा मौर्या, विधायक मेजा नीलम करवरिया, कृतिका अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रेनू पांडे, बबिता पटेल ने भी अपने विचार रखे।


कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती,जिलाध्यक्ष महानगर गणेश केसरवानी के साथ महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी,यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, आईटी संयोजक महानगर यशविक्रम त्रिपाठी आदि के साथ तीन सौ के करीब महिलाओं ने महिला सम्मेलन मे भाग लेकर मुख्य वक्ता से अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। उक्त जानकारी भाजपा यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने दी।